बेगूसराय – गाँधी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री शमीम अहमद ने तो बरौनी रिफायनरी में ई डी आरके झा ने किया झंडोत्तोलन!

SHARE:

प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी की रिपोर्ट !

बेगूसराय में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त पूरे धूमधाम से मनाई गई

बेगुसराय में भी 77 वीं स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पूरे धूमधाम से जिले से लेकर ग्रामीण इलाकों में धुमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई जहां जिले के प्रभारी मंत्री सह कानुन मंत्री शमीम अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा एसपी, योगेंद्र कुमार समेत विभिन्न दलों के विधायक राजकुमार सिंह, विधायक कुन्दन कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर बरौनी रिफायनरी टाउनशिप स्टेडियम में रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक आरके झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी।

इस दौरान परेड का का निरीक्षण किया इस मौके पर बरौनी रिफाइनरी के भारी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक आरके झा ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी नियंत्रण विकास के पथ पर अगर सर है और लगातार उन्नति के पथ पर चल रही है। यह राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आप तमाम जिलेवासी समेत पूरे देशवासियों को बधाई देते हैं अयोजन में पुलिस कर्मी, सीआईएसफ के जवान और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। ।

Join us on:

Leave a Comment