रवि शंकर अमित :-
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, गंभीर स्थिति में युवक का ईलाज जारी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड के बिचली गली में बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक को घात लगाये बदमाशों ने गोली मार दी, जख़्मी की पहचान बाढ़ निवासी 35 वर्षीय मोहन कुमार के रूप में हुई है, मिली जानकारी के अनुसार ज़ब मोहन बच्चे को स्कुल पहुँचाने जा रहे थे तभी घात लगाये बदमाशों ने घेर कर गोली मार दिया।
घायल मोहन को गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना स्थल पर बाइक और कई खोखे पड़े हुए मिले। घटना की सूचना के बाद बाढ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी गई ।घायल बाढ़ थाना के बासो बागी का बताया जा रहा है।उल्लेखनीय है की हाल के दिनों में बाढ़ अनुमंडल में अपराधिक घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है।




