रिपोर्ट – अमित कुमार
महंगाई भ्रष्टाचार एवं नौजवानों के रोजगार के साथ खेलवाड़ सहित कई मुद्दे को लेकर आरजेडी प्रवक्ता ने किया केंद्र सरकार पर बड़ा हमला ,आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जिस तरह से महंगाई बढ़ रहा है भ्रष्टाचार बढ़ रहा है जिस तरह से भ्रष्टाचार को शिष्टाचार का रूप दिया जा रहा है वाशिंग मशीन में ले जाकर भ्रष्टाचारियों को सदाचारी बनाने का काम किया जा रहा है और सबसे बड़ी बात यह है कि नौजवानों के रोजगार के साथ खिलवाड़ हो रहा है आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाले भाजपा सरकार 9 साल ने मात्र दिया है रोजगार 7 लाख 22 हजार 131 जबकि 18 करोड़ रोजगार मिलना चाहिए था, आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि गरीब गरीब होते जा रहे हैं और हम दो हमारे दो के नीतियों के कारण देश में जो औद्योगिक घराने के लोग हैं वह कहीं ना कहीं मुनाफे वाली जो कंपनियां है उसको खरीदने का काम कर रही है।




