वरिष्ठ भाजपाइयों का मुजफ्फरपुर में महागठबंधन सरकार के विरुद्ध आक्रोश मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा , पूर्व मंत्री अजीत कुमार , कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता , साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह और भाजपा के वरीय कार्यकर्ता देवीलाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और उसके निरंकुश सिस्टम के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला , इसकी शुरुआत अमर शहीद खुदी राम बोस के स्मारक स्थल पर उन्हें माल्यार्पण करने के बाद वहाँ से नीतीश कुमार और महागठबंधन के इस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिला समाहरणालय पहुँचे जहाँ पर प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया , पटना में BJP कार्यकर्ताओ की पुलिस से पिटाई के आक्रोश के साथ जिले के देवरिया में पुलिस की पिटाई से मौत तक के मामले को लेकर लगातार नारेबाजी करने का आक्रोश भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर दिखा , पूर्व मंत्री व भाजपा के वरीय नेता सुरेश कुमार शर्मा के तो एक सवाल के जबाब में यहाँ तक कह दिया कि परलन राम कुकुर के पाला तो वही भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि यह सरकार महागठबंधन की निरंकुश हो गयी है ,बिहार में विपक्षी पार्टीयो से लेकर बिहार की जनता तक को पिट रही है, साहेबगंज के भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह ने कहा कि आज तक अपने जीवन में इस तरह के गुंडागर्दी वाली सरकार को नही देखा था तो वही भाजपा के कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के इस महागठबंधन के सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कई गंभीर निशाना साधा , भाजपा के वरीय नेता देवी लाल ने तो यहाँ तक कह दिया कि नीतीश और तेजस्वी के खिलाफ पब्लिक का आक्रोश भड़क गया है, 2024 में भाजपा 40 के 40 सीट भाजपा के खाते में जाएगी कोई सुरक्षित नहीं रह गया है और किसने क्या कहा कैसे बिहार सरकार और उसके तंत्र निशाना साधा आइये देखते है इसे

बाइट :- रंजन कुमार जिलाध्यक्ष भाजपा

बाइट : – सुरेश कुमार शर्मा पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता

बाइट :- देवीलाल वरिष्ठ भाजपा नेता

बाइट :- अजित कुमार पूर्व मंत्री भाजपा नेता

बाइट:- केदार प्रसाद गुप्ता कुढ़नी विधायक

Join us on:

Leave a Comment