महागठबंधन सरकार के एक साल पूरा होने पर बोले मंत्री मदन सहनी, हमने लाखों नौकरी दी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

मंत्री मदन सहनी का बयान।

महागठबंधन सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि इस 1 वर्ष के कार्यकाल में लाखों लोगों को नौकरियां दी गई, सरकार ने राज्य के लोगों को जो भरोसा दिलाया था उस पर खड़ा उतरने का काम किया है, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य विभागों में लगातार बहालिया हो रही हैं, महागठबंधन के 1 वर्ष के कार्यकाल में दो बड़े प्रोजेक्ट किए गए हैं पहला जातीय गणना लगभग हो गया है, बीजेपी वालों ने न्यायालय में अपने आदमी खड़े करके जातीय गणना में अवरोध उत्पन्न किया था, पंचायती चुनाव हो या नगर निकाय का चुनाव हो हमारी सरकार ने अतिपिछड़ा और महिलाओं को आरक्षण दिया है, राज्य सरकार बिहार की जनता और गरीबों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है।

वहीं मंत्री मदन सहनी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी, प्रति व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था वह वादा का क्या हुआ, मंत्री मदन सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 56 इंच का सीन लेकर घूमते थे और मणिपुर अब तक क्यों नहीं गए, प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए हैं उन्हें इसका भी जवाब देना चाहिए।

बाइट:मदन सहनी, मंत्री, बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment