रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र,पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वाधान में
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत
” माटी का नमन, वीरों का वंदन” कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड बिहटा के पंचायत दयालपुर दौलतपुर के ग्राम बिलाप से किया गया इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र संगठन बिहार के राज्य निदेशक श्री अंशुमन प्रसाद दास , रेफरल अस्पताल बिहटा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री डॉ कृष्ण कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती चन्दा कुमारी , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री नभेश कुमार, नेहरू युवा केंद्र,पटना के जिला युवा पदाधिकारी श्री पामीर सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बब्लु कुमार,भारतीय वायुसेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर अनुपम पटेल,स्क्वाड्रन लीडर डि. के. सिंह,स्क्वाड्रन लीडर नवजोत कौर ,समाजसेवी प्रीति नंदनी,प्रखंड सामुदायिक उत्तप्रेरक अमित कुमार,पंचायत के मुखिया,उपमुखिया , वार्ड सदस्य , सरपंच जी, पंच,के साथ भारतीय वायु सेना के सैनिक, युवा मण्डल के सदस्य के साथ ग्रामीण जनता मौजूद रहें
राज्य निदेशक अंशुमन प्रसाद दास ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहीद हुए वीरों को सम्मान देना है जिन्होंने इस देश को बचाने के लिए अपनी आहुति दें दी उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए प्राकृतिक असंतुलन को दुर करने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना आवश्यक है एवं आमजन को भी इसमें अधिक से अधिक भाग लेकर पर्यावरण संतुलन में योगदान देना चाहिए
इस मौके पर सेवानिवृत सर्जेंट रवि कुमार , अवधेश वर्मा , P. R वर्मा को आए हुए अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया इस मौके पर संगोष्ठी, पंच प्रण शपथ एवं वृक्षारोपण किया गया।
जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पटना जिले के 23 प़खण्डो के सभी पंचायतो में 9 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी पंचायतो में व्यापक रूप से पौधारोपण किया जाएगा और 23 प़खण्डो के सभी पंचायतो से मिट्टी का नमूना लेकर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दिल्ली जाएंगे।




