जहानाबाद – नितीश सरकार के विरुद्ध भाजपा ने निकाला धिक्कार मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

जहानाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के विरुद्ध आज धिक्कार मार्च निकाला। इस दौरान नीतीश कुमार शर्म करो लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारा के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से करगिल चौक तक मार्च किया। मार्च में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि चाचा भतीजा का सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। यह सरकार बेरोजगारों के साथ जो वादा किया था नौकरी देने का उसने अब तक बेरोजगार को ठगने का काम किया है। इस धिक्कार मार्च में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेरोजगारों से किए गए वादा को निभाने में विफल साबित हुए हैं। तेजस्वी यादव ने घोषणा किया था कि मेरी सरकार आएगी तो पहली कैबिनेट में 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार एवं नौकरी देने का काम करेंगे। लेकिन सरकार के एक साल बीत जाने के बाद भी बेरोजगार युवा अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब 13 जुलाई को बेरोजगारों की आवाज उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी विधानसभा मार्च निकाला तो लाठी गोली चलाकर भाजपा के जिला महामंत्री विजय सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता इस लाठीचार्ज में घायल भी हुए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी नीतीश की सरकार में शिक्षक, टोला सेवक, आशा कार्यकर्ता से लेकर तमाम संगठन के लोग जब अपना अधिकार मांगने गए सभी लोगों पर लाठियां बरसाई गई। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस चाचा भतीजा के सरकार से उब चुकी है और आने वाले दिनों में वोट के चोट से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करें।
Byte – बृजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा

Join us on:

Leave a Comment