आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/जब प्यार परवान चढ़ता है,तो हद…… ऐसी ही एक मामला बिहार के भोजपुर (आरा) से आ रहा है, जहाँ आज एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.जहां पति के द्वारा किन्नर से शादी रचाने से उसकी नाराज पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है,इस दौरान जब विवाहिता की हालत बिगड़ने लगी और इसकी जैसे ही जानकारी पति को मिली तो उसके द्वारा तुरंत आक्रांत पत्नी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां फिलहाल चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.
दियारा छेत्र शाहपुर से जुड़ा हुआ है
पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव की है.विषपान कर खुदकुशी का प्रयास करने वाली विवाहिता शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी मधु शाह की 28 वर्षीय पत्नी रानी देवी बताई जा रही है.जिसके गर्भ में चार महीने का बच्चा भी पल रहा है.इधर आत्महत्या के प्रयास में अस्पताल में इलाजरत रानी देवी ने बताया कि मेरा मायका घोपत पुर है.2020 में मेरी शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी मधु शाह से हुई थी.मधु शाह पटना में रहकर बस चलाता है. कुछ दिन के बाद मधु शाह ने पटना में ही एक किन्नर से शादी कर लिया.शादी करने के बाद वह है घर आना जाना भी कम कर दिया, साथ ही धीरे-धीरे घर का खर्चा भी देना बंद कर दिया. जब जरूरत पड़ने पर मैं अपने पति मधु शाह को गांव बुलाती भी थी तो कहते थे कि हमारे पास समय नहीं है. जिससे मैं काफी परेशान रहती थी.दो रोज पहले जब पति गांव आये तो उनसे घर के खर्च के लिए रुपए मांगी तो मेरे साथ मारपीट करने लगे और बोले कि तुमसे हमको कोई मतलब नहीं है.तुम जहर खा लो या कहीं चली जाओ.जिस पर मैं बोली ठीक है आप जाहर लाकर दे दीजिए मैं खा लूंगी.जिसके बाद पति के द्वारा जहर लाया गया और हम वही जहर खा लिए मेरे गर्भ में इनका 4 माह का बच्चा भी पल रहा है.वही पति मधु शाह ने बताया कि मैं पटना में रहकर बस चलाता हूं.बरसों पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया था. उसी समय एक किन्नर हमको मिला और मुझे इलाज के लिए 90 हजार रुपया हमको दिया था.सब कुछ ठीक-ठाक हो जाने के बाद बोला कि मेरा कोई नहीं है और मेरे पास सब कुछ है तुम मुझसे शादी कर लो. जिसके बाद मैंने किन्नर से शादी कर ली।
बाइट- रानी देवी,जहर खाने से अक्रांत विवाहिता
बाइट-मधु शाह, विवाहिता का पति




