आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/किसान की धारा प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से हुई मौत,किसान शिवजी सिंह अपने खेत में घूमने गए थे, तभी बिजली पोल से टूटे हुए तार के स्पर्श में आने से मौत हो गई, कल देर रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कहेन गांव बिजली के धारा प्रवहित बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। आनन-फानन में डॉक्टर ने मरीज के चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया ।इसके बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया ।मृतक का नाम शिवजी सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष ग्राम कहेन थाना जगदीशपुर जिला भोजपुर के रहने वाले हैं ।घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर राजद विधायक श्री राम विशुन सिंह लोहिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे परिवार वालों को सांत्वना देते दिखे और कहा अधिकारियों से बात कर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करूंगा।
बाईट/-पतिजन(मृतक)




