रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
नालंदा -बिहार थाना इलाके के उपरावां गांव आपसी विवाद को लेकर गांव में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट और पथराव, घटना में एक महिला हुई जख्मी फिर महिला की इलाज कर दौरान मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंची फिर मामले को शांत कराया गया। मृतक की पहचान सिद्धेश्वर दास के 60 वर्षीय पत्नी दयमंती देवी के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों का आरोप है कि महिला की पीट पीटकर की जख्मी किया गया था। फिर इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पति ने बताया है कि उपरावां गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद पूर्व से चलता आ रहा है। वहीं 24 जून को भी गांव में जमकर मारपीट और पथराव हुआ था जिसमे भी महिला जख्मी हुई थी। जिसमें नै लोगो को नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या का आरोप गांव के ही चौकीदार के ऊपर लगाया जा रहा है।
बाइट।मृतका के रिश्तेदार
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




