अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा । जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा झारखंड राज्य के कोडरमा से होते हुए बिहार राज्य की सीमा, रजौली प्रखंड के चित्रकोली प्रवेश प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रजौली प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली एवं कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल, को डायवर्सन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा फुलवरिया डैम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सिंचाई प्रमंडल रजौली एवं कनीय अभियंता के द्वारा बताया गया कि फुलवरिया डैम का जल स्तर अधिकतम उॅचाई 6.43 फीट है। फुलवरिया जलाशय का जल स्तर वर्तमान में 569 फीट बढ़ा है।
उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अचंलाधिकारी एवं एसएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि जल स्तर पर नियमित रूप से निगरानी रखेंगे एवं फुलवरिया जलाशय के उस पार स्थित टोला/गॉव का निरीक्षण करते हुए 24 घंटे के अन्दर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी नरहट प्रखंड के सेराज नगर भी निरीक्षण करने पहुंचे। सेराज नगर के डायवर्सन का निरीक्षण किया। वहां एक मीटर वाला ह्यूम पाईप डालने का कार्य किया जा रहा था। अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, सहायक अभियंता बाढ़ प्रबंधन नवादा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, रजौली को नदी के जल स्तर एवं गति पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।




