मुजफ्फरपुर से पंजाब भेजी गई 18 क्विंटल अफीम की भूसी, चंडीगढ़ एनसीबी की टीम ने की जब्त, आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर से पंजाब भेजी गई 18 क्विंटल अफीम की भूसी चंडीगढ़ एनसीबी की टीम ने जब्त की है। पंजाब में अफीम की भूसी के साथ दो धंधेबाज केबल सिंह व हजूर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ में पता चला कि मुजफ्फरपुर के पुरानी गुदरी का सप्लायर मनीष कहनानी उर्फ मन्नू ने अफीम की खेप भेजी है। मनीष की गिरफ्तारी की पुष्टि नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने की है। उसके घर से 5.20 लाख रुपये कैश भी जब्त किए गए हैं।


मनीष का घर पुरानी गुदरी रोड में है। सुबह नौ बजे एनसीबी और नगर थाने की टीम मनीष के घर पर छापेमारी को पहुंची। टीम के साथ केवल सिंह भी था। दोपहर दो बजे तक उसके घर में कोने-कोने की तलाशी ली गई। घर में अलग-अलग अलमीरे, बक्से और ब्रीफकेसों की तलाशी ली गई। एक बैग में बैंक के 150 से अधिक पासबुक एनसीबी को मिले। पासबुक देखने के बाद एक दर्जन बैंक अकाउंट 50 वर्ष से अधिक पुराने थे। 100 पासबुक मनीष के अलावा उसके परिवारिक सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों और पुराने कर्मचारियों के नाम के हैं। इन बैंक खातों से कितनी लेनदेन हुई है, इसकी जांच की जाएगी।

बाइट नगर थानेदार श्रीराम सिंह

Join us on:

Leave a Comment