बांका से अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :-
बांका(बिहार) :-
गिरफ्तार अभियुक्त अन्य मामलों में भी पहले जा चुका है जेल।
बांका(बिहार) :- अमरपुर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने वाले प्राथमिकी अभियुक्त को देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। शहर के दिग्घी पोखर गांव के समीप थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में केस के अनुसंधान कर्ता एसआई खुर्शीद आलम,विक्की कुमार ने फरार अभियुक्त को देशी कट्टा व दो जिंदा कारतुस के साथ खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त दिग्घी पोखर गांव निवासी राकेश यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाने में जान मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। अभियुक्त फरार चल रहा था। शुक्रवार को सुचना मिली कि अभियुक्त रेफरल अस्पताल के समीप दुकानदारों को देशी कट्टा दिखाकर रंगदारी की मांग कर रहा है। सुचना मिलते ही अस्पताल के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस वाहन को देख अभियुक्त भागने लगा, जिसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त पुर्व में भी जेल जा चुका है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।




