कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
ट्रैक्टर के डाले के तहखाने से 222.8 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में हुई है। मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास एनएच दो पर एएलटीएफ व मोहनिया पुलिस ने द्वारा कार्रवाई कियागया और ट्रैक्टर के डाले के अंदर बनाये गये तहखाने से 222.8 लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों में शामिल रोहतास जिला के तिलौथु थाना के पथरा गांव के रहनेवाले विक्रमा सिहं के बेटे लालबाबू कुमार और श्रीकुंवर सिंह के बेटे आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को शराब व ट्रैक्टर के साथ थाने ले जाया गया। जहां दोनों के खिलाफ शराब मामले में कागजी कार्रवाई की गयी और कागजी कार्रवाई के बाद मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




