खबरा में ज़ब डीएम की हत्या हुई वहाँ मै था या नहीं ये किसी ने जानने की कोशिश नहीं की – आनंद मोहन!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर के खबरा कांड पर खूब बोले आनंद मोहन

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर पुरानी बाजार पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन, जहाँ समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. आपको बता दें की आगामी 23 नवम्बर को पटना गांधी मैदान मे होने वाले कार्यक्रम को लेकर आनंद मोहन लगातार अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे है.

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा जो हमारे राजनीतिक के साथी थे वो अचानक मेरे निकलते ही मुझे अपराधी, गुंडा, मावली कहा गया. साथ ही उन्होंने कहा की एनडीए बनाने में मेरी क्या भूमिका रही है ये किसी से छुपा नहीं है, मेरे एक वोट से सरकार बनी थी राजनाथ सिह ,आडवानी जी सहित कई बड़े नेता मेरे पास आए थे समर्थन मांगने और हमने अपना समर्थन दिया था एक वोट से.

वही मुजफ्फरपुर के खबरा में डीएम के हत्याकांड मामले पर भी खूब बोले आनंद मोहन. उन्होंने कहा की किसी ने खबरा गांव में आने की कोशिश नही की ये जानने की कोशिश नही की आखिर खबरा में उस दिन क्या हुआ था. आनंद मोहन थे या आनंद मोहन नही थे,

बाइट:- पूर्व सांसद, आनंद मोहन

Join us on:

Leave a Comment