पंकज कुमार जहानाबाद ।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिकरिया में जिला कार्यसमिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने किया
मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अजय यादव रहे इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी शंभूनाथ केसरी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अजय यादव ने कहा कि 30 मई से 30 जून 2023 तक जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रम जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा ।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला मंडल, शक्ति केंद्र, एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार गरीब शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है, जहां देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे हैं आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपने को साकार कर रही है
इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क लाभार्थी संपर्क समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। जेडीयू छोड़कर हाल में भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार सिंह,निर्भय कुमार,विनय यादव को भारतीय जनता पार्टी परिवार का सदस्य बनने के बाद पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के नेता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को गांव गांव एवं बूथ स्तर पर मजबूत कर आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में कमल खिलाने के लिए संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री धीरज कुमार, कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह कार्यक्रम सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार अवधेश, शशि रंजन, सुरेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद कक्कू, कृष्णकांत राय, प्रमिला देवी जिला मंत्री विजय सत्कार बृजेश कुमार मनोज पासवान सर्वेश कुमार वर्मा,महेंद्र कुमार सुधीर कुमार लोक सभा विस्तारक दुर्गेश चौबे जी जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सभी मंडल अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार आदि मौजूद थे




