कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मां मुंडेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन संगीत की सुरीली महफिल सजी। जिसमें लोकगीत गायिका अनुपमा यादव ने अपने प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर किया। श्रोताओं ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गायकों की बखूबी हौसला अफजाई की।गौरतलब हो कि पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से हुआ। कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य मौजूद रहे। गायिका मधुरिमा बासु, लोकगीत गायिका रानी कुमारी ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाया। इसके अलावा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति विमलेश शर्मा द्वारा दी गई। लोक गायिका रानी कुमारी ने अपनी गायकी बाबा सहित अन्य भक्ति गीतों के जरिए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई इसके अलावा श्रवण रॉक डांस कैमूर की ओर से आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति गायिका मधुरिमा बसु ने हिंदी गानों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हास्य कलाकार सौरव सिंह ने लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए लोगों को खूब गुदगुदाया। सभी कलाकारों का जिला प्रशासन की ओर से मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। बता दें कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक सिंह की भूमिका सराहनीय रही वही इस मौके पर युवा नेता आलोक सिंह, समाजसेवी विनोद सिंह, छोटन पांडे, मेरा देश हाय अजय शंकर पांडेय करीमन,जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि झब्लू चौबे, जिला परिषद श्वेता गुप्ता, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव के अलावे कई गणमान्य मौजूद रहे।





