कैमूर में कर्नाटक जीत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत वक्ताओं ने किया खुशी का इजहार

शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर खुशी मनायी गयी। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन सदर प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार ने किया। सभा में कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया। बैठक में कनार्टक की जीत के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को बधाई दी गयी। कांग्रेसजनों ने कहा कि आगामी चुनाव में भी कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। सभा का समाप्ति पर कांग्रेस जन पैदल मार्च करते हुए बैंडबाजे के साथ एकता चौक पहुंचे और वहां पर उपस्थित लोगों का मिष्ठान खिलायी। मौके पर विनोद पांडे, राधेश्याम कुशवहा, अनिल तिवारी, सुदर्शन राम, राजीव रंजन पांडेय, श्रवण तिवारी, दीनानाथ गिरी, मृत्युंजय मिश्रा, किशुन पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहें।

Join us on:

Leave a Comment