कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
शुक्रवार को कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में स्थित मां मुंडेश्वरी धाम के परिसर में दो दिवसीय मां मुंडेश्वरी महोत्सव का आगाज किया गया। दो दिवसीय आयोजित मुंडेश्वरी महोत्सव में पहले दिन आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। इससे पहले मां मुंडेश्वरी महोत्सव के कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम ने शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे रंगमंच पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमां खां, मोहनिया विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, सचिव अशोक कुमार सिंह समेत, विधायक विधायक भरत बिंद समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद प्रभारी मंत्री उन्हें मौजूद लोगों को संबोधित किया। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमाल खान ने उन लोगों को संबोधित किया। इसके बाद डीएम ने जिले वासियों को संबोधित किया। संबोधन कार्यक्रम के बाद चंड मुंड वध नृत्य तांडव के प्रस्तुति के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में लोक गायिका तनु यादव ने अपनी कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। तनु यादव के कार्यक्रम को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य कलाकार अपूर्व प्रियदर्शी ने अपने कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू ऐसा बिखेरा की कार्यक्रम में चार चांद लग गए। मौजूद लोग तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का स्वागत कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।





