रिपोर्ट: धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार जाप के कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जाप के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा के बाजिदपुर स्थित दुर्गा मंदिर घाट के निकट बागमती नदी में जल सत्याग्रह कर अपना विरोध जताया। जल सत्याग्रह कर रहे आंदोलनकारियों ने पप्पू यादव की जल्द रिहाई की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल सत्याग्रह आन्दोलन कर रहे जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मुन्ना खान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव की जल्द रिहाई नही हुई तो आगे और भी उग्र आन्दोलन होगा, वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल सत्याग्रह के माध्यम से सरकार को एक संदेश देने की कोशिश की गई है । जन अधिकार पार्टी (लो) के कार्यकर्ता जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई नहीं होती है। तब तक प्रतिदिन चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा।