अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-
नगर निगम सभागार में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में नगर आयुक्त पर पार्षदों ने घोटाला करने का लगाया आरोप, सरकार से कार्रवाई करने की मांग
गया। नगर निगम कार्यालय के सभागार में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक आहूत की गई. जिसमें मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, उप मेयर चिंता देवी सहित स्टैंडिंग कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के द्वारा किए गए कार्यों के विरोध में कई निर्णय लिए गए. साथ ही उनके ऊपर घोटाले से संबंधित कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
इस संबंध में मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के द्वारा बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है. 9 महीने के कार्यकाल में उनके द्वारा कई अनियमितताएं की गई है. लाइट खरीदने के नाम पर करोड़ों की राशि का बंदरबांट किया गया है. लाइट एंड साउंड सिस्टम में भी जिस संवेदक को यह कार्य देना चाहिए था, वह किसी और को दे दिया गया
बाइट – गणेश पासवान ( मेयर )
बाइट – चिन्ता देवी ( डिप्टी मेयर )
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया




