रवि शंकर शर्मा :-
प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना
पटना,5अप्रैल,2023
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधम विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार, पाटलीपुत्र औधोगिक प्रांगण, पटना के सौजन्य से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आज (05/04/2023) न्यू गार्डिनर रोड हॉस्पिटल, आयकर गोलंबर, पटना को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधम विकास कार्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार पटना के द्वारा आठ डस्ट बिन का वितरण जनहित सुविधाओं हेतु समर्पित किया गया। मौके पर एमएसएमई के निदेशक ने संस्थान के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और लोगों को स्वच्छ रहने की अपील की, साथ ही आस-पास सफाई की महता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक संजीव आज़ाद, सहायक निदेशक ने एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया।




