कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मोहनिया के घेघिया गांव के पास एनएच तीस पर दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत
दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के चालक की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर घेघिया गांव के समीप दो ट्रकों की टक्कर हुई। एनएच तीस पर घेघिया गांव के पास मंगलवार को दो ट्रकों की टक्कर हो गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड जुट गयी और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले जाया गया। जहां इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल हुए ट्रक के खलासी का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना में ट्रक के चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर असपताल भभुआ भेज दिया। ट्रक चालक की पहचान मध्यप्रदेश के रीवा जिला स्थित कलवारी गांव निवासी राजेश साकेत के रूप में की गयी है। वहीं घायल की पहचान कलवारी गांव के ही रमाशंकर आदिवासी के रूप में हुई है। बता दें कि चालक और खलासी ट्रक पर तरबूज लोड कर आरा गए थे। आरा में तरबूज को गिरा कर लौट रहे थे कि उक्त स्थल पर दुर्घटना हुआ और एक ट्रक के चालक की मौत हो गयी और ख्लासी घायल हो गया।




