अब दिन रात जा सकेंगे नेपाल, रक्सौल बॉर्डर रहेगा खुला, नेपाल के मेयर राजेशमान सिंह की घोषणा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला मोतिहारी से रक्सौल पड़ोसी देश नेपाल पर्यटकों के लिए रात भर बाजार सजाने की तैयारी कर रहा है ,अब बीरगंज के बाजार सप्ताह में तीन दिन बृहस्पतिवार ,शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटे आनेवाले यात्रियों का खैरमखदम के लिए सजधज कर तैयार रहेगा,बीरगंज महानगरपालिका और स्थानीय प्रशासन यात्रियों के लिए रात्रि 12 बजे तक भंसार को खुला रखेगा ।अब भारतीय पर्यटक बिहार रक्सौल के रास्ते बीरगंज में रात के बारह बजे तक आसानी से आ जा सकेंगे। बीरगंज महानगरपालिका के प्रमुख राजेशमान सिंह ने बताया की बीरगंज में पशुपतिनाथ मंदिर के साथ साथ नेपाल का इकलौता 135 वर्ष प्राचीन नरसिंह भगवान का मंदिर है जो दर्शनीय है और रात्रि बाजार में यात्रियों की सुख सुविधा के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय स्तर के फूड्स ,मसाज सेंटर, स्पा और अन्य व्यवस्था महानगरपालिका करने जा रही है।

राजेशमान सिंह, मेयर

बाइट :—– राजेशमान सिंह
मेयर बीरगंज ,नेपाल महानगरपालिका

Join us on:

Leave a Comment