शराब कारोबारी और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ में एक कारोबारी की मौत, तीन गिरफ्तार!

SHARE:

सीतामढ़ी से आदित्यानंद आर्य की रिपोर्ट-

बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है। जहां शराब माफियाओ और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शराब कारोबारी की मौत हो गई है। वही तीन कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी है। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के बोखड़ा ओपी अंतर्गत बुधनागरा गांव की है। मृतक कारोबारी की पहचान बुधनगरा निवासी सुनील सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ नेपाली के रूप में की गई है। घटना के बाद डीएसपी विनोद कुमार भारी संख्या में पुलिस बलो के साथ घटनास्थल पर पहुंच सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं। पुलिस को अपराधियों के एक हथियार को भी बरामद किया है। इधर मृतक माफिया के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी करने बुधनगरा गांव पहुंची थी। जहां शराब माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की जाने लगी। पुलिस के जवाबी कारवाई में एक बदमाश ढेर हो गया। वही अन्य तीनो को पकड़ लिया गया। पुलिस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अपराधी के एक पिस्टल को भी बरामद किया है।

एसपी हरकिशोर राय ने बताया की नानपुर थाना अंतर्गत (जो कि दरभंगा और मुजफ्रपुर के सीमावर्ती थाना है।) बुधनागरा गाँव जोकि दरभंगा और मुजफ्फरपुर के सीमा से लगता है में 19/20 मार्च की रात्रि लगभग 3:30 बजे 2 कांडों में वांछित अपराधी प्रिंस सिंह @ नेपाली के विरुद्ध छापामारी करने गयी पुलिस टीम पर प्रिंस सिंह समेत 4 अपराधियों के द्वारा फायरिंग शुरु कर दी गयी। पुलिस के द्वारा तुरंत जबाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अपराधी प्रिन्स कुमार को गोली लग गयी। जिन्हें अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी है। 03 अन्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 01 पिस्टल भी बरामद किया गया है। प्रिंस सिंह के विरुद्ध शराब तथा रंगदारी के मामले में नानपुर थाना तथा कटरा थाना (मुजफ्फरपुर) दर्ज है।

Join us on:

Leave a Comment