अज्ञात वाहन ने पति पत्नी को कुचला पतो की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

बिदुपुर थाना क्षेत्र के चाकसिकंदर बाजार में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को धक्का मार दिया। जिसमें पति मोहम्मद मकबूल अंसारी की मौत हो गई। वही पत्नी रेहाना खातून का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों पति पत्नी जटवा अपने घर से जंदाहा विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान चाकसिकंदर में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। दोनों पति-पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। मोहम्मद मकबूल अंसारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा उर्दू करनौती एवं घायल रेहाना खातून उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू मस्जिद चौक जंदाहा में शिक्षिका है।

जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी बाइक से अपनी ड्यूटी करने जंदाहा जा रहे थे इसी दौरान चक सिकंदर बाजार के निकट अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मोहम्मद मकबूल अंसारी पर मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment