ट्विटर पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा पूर्णियाँ एयरपोर्ट का मुद्दा!

SHARE:

आकाश कुमार
पूर्णिया

रविवार को पूर्णिया एयरपोर्ट का मुद्दा ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा. पूर्णिया एयरपोर्ट की मांग को लेकर जमकर ट्वीट किया गया. सुबह 11 बजे शुरू हुए इस ट्विटर कैंपेन का असर कुछ देर बाद ही दिखाई देने लगा। पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर चलाए गए इस ट्विटर कैंपेन के तहत करीब 22 हजार ट्वीट किए गए। तकरीबन 45 मिनट तक ट्विटर पर पॉलिटिकल ग्रुप में #PurneaAirport नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।

मौका पूर्णिया को उसका हक दिलाने का था. लिहाजा ट्विटर कैंपेन के शुरुआत से ही बाकी कामों को भूल लोग ट्विटर पर ट्वीट करने में मशगूल रहे। मकसद साफ था, पूर्णिया एयरपोर्ट को एक नंबर पर ट्रेंड कराकर सरकार के कानों तक सीमांचल की आवाज को पहुंचाना। पूर्णिया एयरपोर्ट एक्टिविस्ट रवि रंजन, अविनाश मिश्रा और पुष्कर मिश्रा की मानें तो इसे लेकर बीते दो सप्ताह से तैयारी चल रही थी। इस ट्विटर कैंपेन में पूर्णिया एयरपोर्ट से जुड़े कई संगठनों का साथ मिला। सभी ने रणनीति के तहत एक टीम बनाकर ट्विटर ट्रेंड कैंपेन को अंजाम तक पहुंचाया। इसी का परिणाम रहा कि कुछ ही देर बाद #PurneaAirport टॉप 10 में ट्रेंड करने लगा।
जैसे जैसे लोग इस ट्विटर कैंपेन से जुड़ते चले गए ट्वीट की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। आखिरकार वह वक्त आया जब #PurneaAirport political group में नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगा।

Join us on:

Leave a Comment