मुकेश सहनी ने तमिलनाडु हिंसा के पीड़ितों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहार के भाइयों पर बर्बरतापूर्ण हमले की निंदा की

पटना : तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले के वीडियो पर जहां भाजपा नीतीश सरकार पर हमलावर है वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विडियो को फर्जी करार दिया है। दूसरी ओर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी की पार्टी मदद के लिए आगे आ गई है। उसने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन भी जारी किया है।

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सहायता के लिए हरसंभव तैयार है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के भाइयों पर हो रहे अत्याचार एवं बर्बरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस दुख की घड़ी में उन सभी भाइयों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। सहनी ने कहा कि इसके लिए पार्टी द्वारा हेल्पलाइन नंबर (9155990238) भी जारी किया गया है। इस पर तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के लोग कॉल या व्हाट्सएप कर संपर्क कर सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment