रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना—जेडीयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने तमिलनाडु की घटना को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तमिलनाडु की घटना की जांच हुई है और इसमें भी बीजेपी लगातार फर्जीवाड़ा कर रही है बीजेपी के जो लोग तमिलनाडु के है वह अपने स्तर से इस मामले को देख सकते हैं बीजेपी के पन्ना प्रमुख और बूथ प्रमुख इस पर अपने स्तर से जांच कर सकती है पुलिस अपने स्तर पर तमाम मामले को देख रही है
वही नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी की बंपर जी को लेकर कहा कि जीत से ज्यादा घबराने और घमंड करने की जरूरत नहीं है जनता से किए हुए वादे और रोजगार को लेकर युवाओं से किए वादे को पूरा करने की जरूरत है बीजेपी ने दो करोड़ प्रत्येक वर्ष रोजगार देने का वादा किया था लेकिन अब तक मात्र 7 लोगों को रोजगार मिल सका है बीजेपी के कथनी और करनी में काफी फर्क नजर आता है वही चिराग पासवान की पार्टी के नॉर्थ ईस्ट में 2 सीटों पर जीत को लेकर भी कहा अब चिराग पासवान की पूछ भी बिहार में बढ़ेगी बीजेपी अब उनको तवज्जो देने का काम करेगी




