कैमुर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड अंतर्गत दुर्गावती थाना क्षेत्र की बताई जाती है। ट्रैन की चपेट में आकर जान गवाने वाला युवक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपूरा पिपरा गांव निवासी बालेश्वर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र गदेला कुमार के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना जैसे परिजनों को मिली कि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमाटर्म के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। जहाँ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंफ दिया गया। घटना के सम्बंध में मृतक के पिता बालेश्वर सिंह ने बताया कि मेरा पुत्र अपने मामा के घर कुदरा जा रहा था। तभी दुर्गावती रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आ गया। जहाँ उसकी मौत हो गया जीआरपी पुलिस के द्वारा हमलोगों को सूचना मिला तो हम लोग वहाँ पहुँचे।




