बेगूसराय- अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचला, मौत, चित्कार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरली टोल टोल ओवर ब्रिज के समीप एनएच 28 की है। मृतक की पहचा आईसीसीन चिरंजीवीपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी शत्रुघ्न महतो का 28 वर्षीय पुत्र राजकिशोर महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राजकिशोर महतो अपनी बाइक से बरौनी की तरफ से अपने घर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव जा रहा था।उसी दौरान गोविंदपुर 3 पंचायत के मुरली टोल ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दिया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही ठोकर मारने के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पाकर परिजनों में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पीछे दो लड़का और दो लड़की छोड़ गए हैं।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment