प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
साथबेगूसराय नगर पूर्व विधायक सह कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट में न्याय क़े साथ विकास क़े मन्त्र की झलक क़े साथ बिहार सरकार क़े वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा पेश बजट एक समेकित बजट है। जिसमें बिना कोई कर बढ़ाये राजस्व को बढ़ाने की योजना क़े साथ केंद्रीय उपेक्षा क़े बाबजूद 11% की विकास दर हासिल करना अनुकरणीय है। बजट क़े माध्यम से दस लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने, विधानसभावार अतिरिक्त प्रा स्वा केंद्र की स्थापना और सदर अस्पताल का मॉडिफिकेशन, जिला स्तर पर खादी मॉल की स्थापना, नगर निकाय क़े अंदर कन्वेंसन हॉल का निर्माण,जल जीवन हरियाली, कन्या उत्थान की बिभिन्न योजनाओं की स्वीकृति जैसे कार्यक्रम सराहनीय है ज़ो बिहार जैसे उपेक्षित प्रदेश को विकास की नई राह पर ले जाएगा, पर जिला स्तर पर हर अर्हता क़े बाबजूद बेगूसराय जैसे जिले की योजना चयन में उपेक्षा उचित प्रतीत नहीं होता है।
अमिता भूषण
पुर्व विधायक,अध्यक्ष बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस




