मेरे दादा ’62 की लड़ाई में शहीद हुए थे तो मैं कैसे सेना अपमान करूंगा : सुरेंद्र यादव

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सेना पर विवादित टिप्पणी पर मंत्री ने दी सफाई, पूछा-भारत में सिर्फ मोदी व भाजपा ही हिंदू हैं?
क्या कोई 4 साल की भारत सरकार की नौकरी होती है?

कटिहार : बिहार की महागठबंधन की नीतीश सरकार में राजद कोटे से सहकारिता मंत्री बने सुरेंद्र यादव ने सेना में अग्निपथ योजना को लेकर दिए विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे दादा भी 1962 की लड़ाई में शहीद हुए थे तो मैं क्यों सेना का अपमान करूंगा। मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कटिहार में कहा कि क्या भारत में सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा ही हिंदू हैं? हम हिंदू नहीं हैं? क्या 4 साल की कोई भारत सरकार की नौकरी होती है? मेरे दादा 1962 की लड़ाई में शहीद हो गए थे, मैं क्यों सेना का अपमान करूंगा। इससे पहले गुरुवार को सुरेंद्र यादव ने अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए थे और साढ़े आठ साल बाद सेना के कमजोर होने की बात कहते हुए बेहद आपत्तिजनक अपशब्द तक कह दिया था। सहकारिता मंत्री ने कहा था-गुजराती नहीं चाहते हैं कि हम सेना में भर्ती हों और देश को रक्षा-सुरक्षा दें। क्या बोलते हैं- मन की बात... ये कब पढ़े थे। चाय बेचना या कोई धंधा करना अथवा पेट पालना गुनाह नहीं है। मैं मोदीजी की बहुत इज्जत और सम्मान करता हूं क्योंकि वे देश के प्रधानमंत्री हैं और हमारे अभिभावक हैं, लेकिन चाय बेचने वाला इंसान देश को बेचने चला है। गया का प्लेटफॉर्म बेच दिया है। आपका प्लेटफॉर्म पर टिकट नहीं लगता होगा, लेकिन हमें 50 रुपए लगता है। 50 रुपए ही जहानाबाद जाने का टिकट लगता है। चाय बेचने वाले लोग हैं, ये देश को क्या सुरक्षा देंगे। ठीक आज से साढ़े आठ साल बाद देश का नाम आएगा हिजड़ों की फौज में.. ये मैं बोलता हूं... साढ़े आठ साल के बाद जितनी पुरानी सेना है, वो रिटायर हो जाएगी। फिर साढ़े साल वाले अग्निवीर होंगे, जिनकी ट्रेनिंग ही पूरी नहीं होगी और वो रिटायर होकर वापस चले आयेंगे, ऐसे रिटायर फौजियों की शादी भी नहीं होगी। साढ़े चार साल के बाद उन नौजवानों के लिए क्या व्यवस्था होगी। हम ये प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं।

राजद ने सुरेंद्र के बयान से खुद को अलग किया
वहीं राजद ने अपने विधायक-मंत्री सुरेंद्र यादव की विवादित टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव का कहना है कि भारतीय सेना देश का गौरव है और हम सेना को सलाम करते हैं। सुरेंद्र यादव के बयान पर भाजपा विधायक नीरज बबलू ने कहा कि ऐसा बयान देने वाला डिटेल्ड माइंड वाला ही हो सकता है। राजद बला-क्यात्कारियों और हत्यारों की पार्टी है, इसलिए वे अपनी पृष्ठभूमि के अनुसार इस तरह के बयान दे रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment