दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

जिला धिकारी मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022 23 के अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु आज समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक की गई। जिसमे खेल आयोजन के तैयारी पर निर्देश दिए गए। एल एस कॉलेज ,खेलभवन,सिकंदरपुर और खुदीराम बोस मैदान में आयोजन होगा। आयोजन स्थल पर साफ सफाई,शुद्ध पेयजल एवम चिकित्सा की सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।विधि व्यवस्था को लेकर बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उद्घाटन समारोह दिनांक 2 मार्च को 10.30बजे पूर्वाह्न में होगा। 4 मार्च तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में 27 खेल का आयोजन होगा।

Join us on:

Leave a Comment