गया में जदयू जिला उपाध्यक्ष को गोलियों से किया छलनी!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सुनील सिंह शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे

गया : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बगोदरा बीघा में जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया। शुक्रवार की रात वह एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रोका और गोलियों से छलनी कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जदयू जिला उपाध्यक्ष की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, शनिवार की सुबह से ही इस हत्या की खबर सुनकर जदयू के तमाम नेता मगध मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जदयू नेता को 6 गोलियां लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सुनील सिंह को तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर गया के SSP आशीष भारती घटनास्थल पर पहुंचे। SSP ने कहा कि आरोपितों की खोज करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुनील कुमार की हत्या बदमाशों ने की है। हालांकि, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment