सुजीत के साथ रुपेश लखीसराय से!

पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल!
लखीसराय जिला अंतर्गत चानन प्रखंड के गोहडी बेलदरिया कमियापुर मे बीती रात एक महिला की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी में महिला शारदा देवी उम्र 42 वर्ष पति सुबन बिंद बताया जा रहा है। सूबन बिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि हरेक दिन कि भांति हमलोग खाना खाकर ऊपर छत पर सोने चले गए। लेकिन मेरी पत्नी नीचे ही सोई क्युकी उसकी तबियत भी ठीक नही था। रात करीब 12 बजे के आसपास नीद खुली तो मैंने अपने गूंगा बेटा को बैठा पाया। मैने पूछा तुम यहां सोया था तो तुम क्यों बैठा है। उसने इशारा कर बताया की मां का गला काटा हुआ है। मैने सोचा कि सांप काट लिया है शायद और मैं नीचे उतरने की सोच मैं लघुशंका करने चला गया।लेकिन इसी दौरान हमारी बेटी मां के पास उसे बगल हटा सोने के लिए चली गई। इसके उपरांत मैने जाकर देखा तो मामला सही पाया। उसके बाद मेरी बेटी सबको बुला लाया। सूबन बिंद ने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।मृतक महिला का तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। इस मामले को लेकर किऊल थाना के पुलिस अधिकारी धीरज कुमार ने दल बल को लेकर मामले की छान बीन की। वही गांव के मुखिया मनोज राम ने बताया की यह हमारे गांव के लिए यह दुखद घटना हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ था। घटना के उपरांत गांव में भय का माहोल व्याप्त है और यह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।