पलामू -बदमाशों ने दो व्यक्ति को मारी गोली, हालत चिंताजनक!

SHARE:

विकास कुमार की रिपोर्ट :-

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर मुख्य बाजार में बेखौफ अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल लोगों को मेदनीनगर पीएमसीएच अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया जबकि एक युवक को गोली पेट में लगी है जबकि दूसरे युवक को गोली सर में लगी है घायलों में रंजीत कमलापुरी राजू

कमलापुरी का नाम शामिल है बतलाया जा रहा है कि चैनपुर मुख्य बाजार स्थित शराब दुकान में अपराधी सोनू सोनी, मोनू सोनी व कंचन सोनी शराब खरीदने शराब दुकान में पहुंचे थे शराब के दाम को लेकर शराब दुकानदार और अपराधियों के बीच झड़प व मारपीट हुई मौके पर मौजूद रंजीत कमलापुरी और राजू कमलापुरी इस झगड़े को छुड़ाने पहुंचे तभी अपराधियों ने पिस्तौल लहराते हुए दोनों को दोनों युवकों को गोली मार दी दरअसल अपराधी शराब दुकान के संचालक विनय प्रसाद को गोली मारने के लिए उतारू थे परंतु बीच-बचाव करने पहुंचे दोनों युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी घटना की खबर जैसे ही चैनपुर थाना क्षेत्र के आसपास में फैली लोगों की भीड़ मेदनीनगर पीएमसीएच में उमड़ पड़ी मौके पर मौजूद शराब दुकान के संचालक विनय प्रसाद की बात माने तो अपराधियों से झगड़ा उनका ही हुआ था और अपराधी पिस्तौल लहराते हुए उन्हें ही गोली मारने पहुंचे थे वही चैनपुर थाना प्रभारी की बात माने तो अपराधियों की तलाश में पुलिस जुट गई है जल्द ही वे लोग सलाखों के पीछे होंगे आपको बता दें कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पहले से भी कई अपराधी घटना को अंजाम दे चुके हैं व जेल की हवा भी खा चुके हैं जेल से निकलने के बाद ये लोग लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे थे

विकास सिन्हा पलामू

Join us on:

Leave a Comment