दानापुर – किंग्स ऑफ़ कालिया गैंग के 7 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना के दानापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है मामले के संबंध में दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य दानापुर सहकारी बैंक के निकट कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं। जिसके बाद इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई और वरीय अधिकारी के आदेश पर पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर छापामारी करके 7 बदमाशों को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ एवं मोबाइल की जांच के क्रम में पता चला कि ये लोग अपराध करने उद्देश्य व्हाट्सएप पर ” किंग्स ऑफ कालिया” नाम से ग्रुप बना रखा था साथ ही यूट्यूब पर स्टेटस में ” हत्या के लिए संपर्क करें ” स्टेटस लगा रखा था बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, दो गोली, 4 स्क्रीन टच मोबाइल, ₹12000 के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment