रिपोर्ट – अमित कुमार
आज लोक जनशक्ति पार्टी रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बक्सर के बनारपुर गांव में पुलिस के द्वारा किए गए जुल्म से पीड़ित किसान परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। किसानों पर घर में घुस कर इस प्रकार लाठीचार्ज करना निंदनीय है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के शासन में सिर्फ एक समाधान है वो है लाठी।कभी शिक्षकों पर तो कभी अन्नदाताओं पर। मुख्यमंत्री जी लाठियों से बिहार का समाधान नहीं होगा , बिहारियों का समाधान तब होगा जब आप उनकी समस्याओं को सुन कर हल निकालेंगे।
आखिर क्या वजह है कि बिहार सरकार सर्किल रेट में वृद्धि को संशोधित नहीं कर रही है।किसान जिसके हकदार हैं, वो उन्हें मिल कर रहेगा।





