रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित घोंगसा गांव के समीप सिकंदरा की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने स्कूटी व उस पर सवार दो लोगों को रौंदते हुए लगभग दो सौ मीटर तक घसीटा।जिससे एक कि मौके पर ही मौत हो गई।जबकि साथ रहे दूसरा व्यक्ति की भी हालत गंभीर बनी है।स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक चालक को रुकवाया,जहां मामले को देखते ही मौके से ट्रक चालक फरार हो गया।लेकिन खलासी को ग्रामीणों ने धर दबोचा।स्कूटी सवार की पहचान जमुई जिले के कोड़ासी लछुआड़ निवासी दिनेश्वर कोड़ा तथा सदैव भारती के रूप में हुई है।घटना में बेटे सदैव भारती की मौत हो गई है।और पिता दिनेश्वर कोड़ा जिंदगी की चंद घड़ियां गिन रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हलसी थाना की पुलिस दलबल के साथ स्थल पर पहुंची है।और शव कब्जे में लिया है।

बाइट:-स्थानीय




