संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोटर््स उत्सव -2022
कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोटर््स उत्सव 2022 का आयोजन पंडित नेहरू स्टेडियम सिंकदरपुर एवं शहीद खुदीराम बोस फुटबाॅल मैदान मुजफ्फरपुर में दिनांक 21 से 23 दिसम्बर 2022 तक चलने वाले तरंग मेधा स्पोटर््स उत्सव का विधिवत उद्घाटन श्री प्रणव कुमार जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के द्वारा 11.30बजे पूर्वाह्न में सिंकदरपुर स्थित स्थानीय पंडित नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में 16 प्रखंडों से 4 खेल स्पर्धा एथलेटिक्स, फुटबाॅल, खो-खो, कबडी में अंडर 12/14/17 आयु वर्ग के लगभग 2000 बालक और बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु आज खेल भवन सह व्यामशाला के कांफ्रेंस हाॅल में उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त सभी शारीरिक शिक्षकों एवं तकनीकी पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयोजन के विशेष पहलुओं पर चर्चा की गई। 21 दिसम्बर को एथलेटिक्स, बालक वर्ग के कबड्डी और खो-खो का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम में होगा। वही 22 दिसंबर को बालिका वर्ग के खो-खो और कबडी का मैच नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी, एवं फुटबाॅल 23 दिसम्बर को फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह स्थानीय सिंकदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा।




