लखीसराय-सूर्यगढ़ा पुलिस ने 470 किलो गांजा बरामद किया, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

लखीसराय। सूर्यगढ़ा पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी की है।गांजा का वजन करीब 470 किलो यानी 4.7 क्विंटल है।जिसकी कीमत करीब 75 लाख होने की बात कही गई है।अंतर्राज्यीय गिरोह के द्वारा गांजे की तस्करी किए जाने की बात पुष्ट हुई है।एसपी पंकज कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली की निस्ता गांव निवासी रामू यादव के पुत्र डब्लू यादव के बथान पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक द्रव्य गांजा लाकर रखा गया है।जिसके बाद सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने निस्ता गांव निवासी कामो यादव के पुत्र डब्लू यादव के यहां छापेमारी कर मवेशी बांधने के स्थान बथान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक द्रव्य गांजा बरामद किया।बता दें कि गांजा पांच किलोग्राम का 18 पैकेट,तीन किलोग्राम का 93 पैकेट,दो किलोग्राम का 26 पैकेट एवं एक किलोग्राम का 49 पैकेट है।वहीं इस मामले में डब्लू यादव समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।फिलहाल डब्लू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।और एक अभियुक्त भागने में सफल रहा।जिसकी पहचान निस्ता गांव के कपिलदेव यादव का पुत्र तारकेश्वर यादव के रूप में हुई है। जो महज दो माह पूर्व ही अगरतला मणिपुर से एनडीपीएस एक्ट कांड में जेल से छुट कर आया है। गांजे की कुल कीमत बाजार भाव से करीब 75 लाख आंकी जा रही है।
एसपी ने कहा कि एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। यह अंतर राज्य गिरोह है।
बाइट-पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment