बेगूसराय के सभी नगर परिषद का परिणाम घोषित, यहाँ देखें!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में चार नगर परिषद क्षेत्रों का मतदान के बाद आज शांतिपूर्ण मतगणना बाजार समिति और जीडी कॉलेज प्रांगण में संपन्न हो गया। जिले के बाजार समिति प्रांगण में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहट नगर परिषद और बलिया नगर परिषद का मतगणना हुआ जबकि जीडी कॉलेज परिसर में बरौनी नगर परिषद उत्तरा नगर परिषद का मतगणना समाप्त हुआ। चार नगर परिषद क्षेत्रों में बिहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर बबीता देवी, तेघरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर सोनाली भारती, बलिया नगर परिषद में मुख्य पार्षद पद पर जमालुद्दीन और बरौनी नगर परिषद पर संजीव कुमार अपने निकटतम प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल किया। उप मुख्य पार्षद पद पर बलिया नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद पद पर स्वीटी देवी तेघरा नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद पद पर जीनत परवीन ,बरौनी नगर परिषद से उप मुख्य पार्षद पद पर नेहा कुमारी और बिहट नगर परिषद से उप मुख्य पार्षद पद पर ऋषिकेश कुमार ने अपने निकटतम प्रत्याशी को हराकर विजय हासिल किया। इसके साथ ही बिहट नगर परिषद में 37 वार्ड ,बलिया नगर परिषद में 28 वार्ड, बरौनी नगर परिषद में 31 वार्ड जबकि तेघरा नगर परिषद में 28 वार्ड में मतगणना समाप्त हुआ जिसमें सभी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों मतगणना केंद्रों पर मतगणना शांतिपूर्ण समाप्त हो गया है विजयी उम्मीदवारों को विजय प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment