जीत के जश्न में आतिशबाजी में गई दुकानदार की आँख!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

चुनाव जीत के जश्न में छोड़े गये पटाखें से मिठाई दुकानदार का आंख जला

चिकित्सक ने रेटिना फटकर आंख के अंदर ब्लड क्लोकिंग बताया, ठीक होने के आसार कम

ताजपुर नगर परिषद के चुनाव जीते प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा छोड़े गये पटाखें से एक मिठाई दुकानदार का आंख जलने की खबर है!
बेहोशी की स्थिति में दुकानदार को परिजन एवं पड़ोसी द्वारा जल्दबाजी में गाड़ी से आंख रोग विशेषज्ञ डा० आर० एन० सिंह के यहाँ ईलाज के लिए ले जाया गया!गहन चिकित्सा के बाद डाक्टर ने आंख का रेटिना फट कर आंख में खून जमा होना बताया है!आंख से बिल्कुल नहीं दिखाई देने पर डाक्टर ने मरीज को समस्तीपुर के आदर्शनगर स्थित सोनोलोजिस्ट डा० अमृता के यहाँ भेजा जहाँ सोनोग्राफी एवं अग्रेतर ईलाज की प्रक्रिया जारी है!
पीड़ित दुकानदार की पहचान ताजपुर के नीमचौक स्थित यश्वी स्वीट्स के मालिक अरुण प्रसाद गुप्ता के रुप में की गई है!
उनके पुत्र भाकपा माले नेता प्रभात रंजन गुप्ता ने बताया कि चुनाव जीत के जश्न में युवकों द्वारा दुकान के नीचे सड़क पर सुतली वाला पटाखा छोड़ा जा रहा था जो उड़कर मेरे पिताजी के आंख में पड़ गया!उनकी आंख की रोशनी चली गई! उन्होंने बताया की पटाखा छोड़ने वाले के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा रहा है! मामले का निबटारा सामाजिक स्तर पर किया जाएगा!

Join us on:

Leave a Comment