संतोष तिवारी कि रिपोर्ट
उजाड़ने से पहले बसाने की हो गारंटी बुलडोजर योगी राज का प्रतीक।
*हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ नीतीश सरकार अध्यादेश जारी करे ।
*इस बार गरीबों के घरों पर नही गरीबों के महिलाओं-बच्चों के सीने पर चलाना होगा बुलडोजर।
मुजफ्फरपुर,19 दिसम्बर 22 ।
गरीबों के घरों-दुकानों पर चलाये जा रहे बुलडोजर के खिलाफ भाकपा-माले के आह्वान पर बुलाये गए मुजफ्फरपुर बंद पूरी तरह सफल रहा ।
बंद की सफलता का दावा करते हुए माले नगर सचिव सूरज कुमार सिंह ने कहा कि बहुत कम समय मे बुलाये गए इस बंद को जिस तरह से शहर के लोगों ने अपना समर्थन दिया है उसके लिए हम पार्टी की तरफ से उनसभी को आभार प्रकट करते हैं।और इस बंद ने एक बात तो साबित कर दिया है कि गरीबों के घरों पर चलाये जा रहे बुलडोजर के खिलाफ पूरा शहर है ।
माले नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि प्रशासन गैरकानूनी काम करता है जब मुख्यमंत्री बार-बार कहते है कि उजाड़ने से पहले बसाया जाएगा तब दिक्कत कहाँ है पहले सरकार बसा दे तब उसको बुलडोजर चलाने की ज़रूरत ही नही पड़ेंगी ।
माले नेता विजय गुप्ता ने कहा कि नीतीश सरकार को हाई कोर्ट के गरीब उजारो इस आदेश पर अविलंब एक अध्यादेश जारी करे क्योकि हमारी पार्टी के विधायकों से जब नीतीश जी मिले थे तब उन्होंने कहा था कि सरकार अध्यादेश जारी करेगी ।
आज बंद को सफल करने के लिए बहलखाना गुदरी से हज़ारों की संख्या में महिला-पुरुष और नौजवान निकले जो प्रभात सिनेमा चौक, छोटी कल्याणी, हरिसभा चौक, कल्याणी चौक, मोतीझील, नगर थाना, स्टेशन रोड, हॉस्पिटल रोड, कंपनी बाग, सुतापत्ति, जवाहर लाल रोड, छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा रोड, नकुलवा चौक होते हुए बहलखाना पहुँचा जहाँ सभा किया गया।
इस बंद में माले नगर कमिटी सदस्य सुरेश ठाकुर, मोहम्मद इरशाद, अजय राम, संतोष महतो उर्फ कल्लू, विल्सन मसीह, फिलिप रोजियो, सतीश राम, अजय मल्लिक, विजय मल्लिक, हिरेन मल्लिक, पिंटु मसीह,मुनीम महतो, गंगा साह, कुंदन कुमार, सुनील पटेल, सोनू कुमार, राजेश राम, जितेंद्र महतो, बिनोद रजक, इस बंद में शामिल थे ।




