छपरा कांड पर बड़ा खुलासा : निकाय चुनाव के प्रत्याशियों ने पिलाई थी शराब!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

प्रत्याशी समर्थक धर्मेंद्र राय गाड़ी से हाजीपुर अस्पताल में लेकर आया
मृतक की पत्नी व बीमार हुए व्यक्ति ने बताई बातें

: जहरीली शराब मामले में चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है की पीड़ित बिहार के नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी द्वारा दी गई शराब पार्टी में शराब पी थी, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ती चली गई। वोटर्स को लुभाने के लिए परसा नगर पंचायत वार्ड 10 के प्रत्याशी ने लोगों को मुफ्त में शराब पिलाई थी। इसके बाद बीमार लोगों को इलाज के लिए प्रत्याशी समर्थक धर्मेंद्र राय अपनी गाड़ी से हाजीपुर अस्पताल में लेकर आया था जहां इलाज के दौरान लोगों ने दम तोड़ना शुरू कर दिया था।

जान गंवाने वाले परसा पंचायत के रहने वाले मृतक की पत्नी और शराब पीने से बीमार हुए व्यक्ति ने ही खुद प्रत्याशी द्वारा दी गई शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कबूल की थी।
पुलिस से बचकर इलाज कराने हाजीपुर पहुंचे थे
जहरीली शराब से मौत होने का खुलासा तब हुआ था जब 16-17 दिसंबर की रात सारण के परसा के ग्रामीण पुलिस की नजर से बचकर इलाज कराने हाजीपुर पहुंचे थे। परसा पोझी में जहरीली शराब से बीमार हुए कई लोग हाजीपुर के निजी अस्पताल में मिले, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी।
बता दें कि छपरा जिले में जहरीली शराब के चलते हुई मौतों का आंकड़ा अब 80 हो गया है। छपरा के अलावा सारण, सिवान और बेगूसराय में भी शराब के चलते मौतें हुई हैं। इस मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment