पटना-भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के तहत बिहार में यात्रा के लिए बैठक का आयोजन किया गया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बिहार में भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी से शुरू होगी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.
वही अखिलेश सिंह ने कहा की मैं सामान्य कार्यकर्ता हूं और कांग्रेस के खोए हुए जनाधार को वापस लाने के लिए मैं काम करूंगा और कांग्रेस को हर हालत में मजबूत करूंगा. वही शराब से हुई मौतों को लेकर मुआवजे की मांग पर कहा कि हम मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और इस मामले में कोई समाधान निकालेंगे.वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बार-बार गुस्सा होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य मुख्यमंत्री संवेदनशील व्यक्ति हैं और बीजेपी के व्यवहार के कारण वह गुस्सा होते हैं वैसे वह किसी बात पर इस तरह की बातों पर गुस्सा नहीं होते हैं।

बाइट- अखिलेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बिहार कांग्रेस

Join us on:

Leave a Comment