बेगूसराय- गंगा समग्र अधिवेशन में देशभर के 1हजार प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में गंगा में जमा हो रहे गाद की अविलंब निकासी ,गंगा की सहायक नदियों के प्रवाह को ठीक करने के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प गंगा समग्र को लेकर चिंतन कर रही है जिससे गंगा की अविरलता और निर्मलता प्रभावित हो रही है। गंगा समग्र अभियान को लेकर बेगूसराय में 11 से 13 फरवरी तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। यह चिंतन शिविर गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर रमजानपुर में आयोजित होगा।
भाजपा विधान पार्षद सह गंगा समग्र उत्तर बिहार के प्रांत संयोजक सर्वेश कुमार ने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता कायम रखने के लिए चिंतन शिविर में देशभर के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड , गुजरात, बंगाल, बिहार सहित कई राज्यों के 1000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस चिंतन शिविर में गंगा में जमा गाद की निकासी के साथ साथ नदी की सीमा पर अवैध खनन रोकने गंदे या शोषित जल को नदी में गिरने से रोकने नदियों में जल जीवन के शिकार पर रोक नदी में रात्रि में निर्माण कार्य पर रोक दाह संस्कार के माध्यम से नदियों में किए जा रहे प्रदूषण पर रोक लगाने पर चिंतन होगा। उन्होंने कहा कि इन सब बातों के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए नदी किनारे वृक्षारोपण के काम को अविलंब कार्य रूप देने पर विचार-विमर्श होना है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय को यह सौभाग्य मिला है कि ऐसे गंभीर विषयों पर चर्चा के लिए देशभर के लोग बेगूसराय में एकत्रित हो रहे हैं। प्रेस वार्ता के माध्यम से यह बताया गया कि गंगा समग्र कुल 15 आयामों पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम की सफलता के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।
बाईट- सर्वेश कुमार, विधान पार्षद भाजपा
बाईट- अमरेंद्र कुमार सिंह, गंगा समग्र

Join us on:

Leave a Comment