पंकज कुमार जहानाबाद।
पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प भाकपा-माले के दिवंगत महासचिव कामरेड विनोद मिश्र की 24वीं बरसी के मौके पर जिला के विभिन्न हिस्सों संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।सबसे पहले माले जिला कार्यालय में एक मिनट का मौन रखकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में झंडातोलन माले जिला कमेटी सदस्य कामरेड अरुण सिंह यादव ने किया। संकल्प सभा को माले जिला सचिव कामरेड श्रीनिवास शर्मा, जिला कार्यालय सचिव कामरेड श्याम पाण्डेय, बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव कामरेड शिवशंकर प्रसाद, किसान नेता कामरेड अविनाश पासवान आदि नेताओं ने संबोधित किया।हुलासगंज प्रखंड के तिर्रा पंचायत और बौरी पंचायत में प्रखंड कमिटी सदस्य कामरेड अवधेश पंडित, कामरेड रामा पासवान कामरेड रामेश्वर प्रसाद ओमप्रकाश सुमन आदि थे। रतनी में कार्यक्रम में शामिल प्रखंड सचिव कामरेड ललन किशोर आजाद,करीमन दास,विजय यादव मोदनगंज के गंधार में कार्यक्रम में खेग्रामस जिला सचिव कामरेड प्रदीप कुमार, जितेन्द्र विन्द आदि थे। घोसी प्रखंड के कुर्रे में कार्यक्रम में प्रखंड कमेटी सदस्य कामरेड ललन साव, मदन यादव आदि थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि कामरेड विनोद मिश्र बाबरी मस्जिद के ढांचा को ध्वस्त किए जाने की घटना को सबसे पहले सांप्रदायिक फासीवाद की आहट के रूप में चिन्हित किया था। देश में सांप्रदायिक फासीवाद का नंगा नाच आज जो सामने है जिससे देश की आजादी, संविधान खतरे में पड़ गया है इस खतरनाक प्रवृत्ति को उन्होंने समय रहते हुए चिन्हित किया था । सांप्रदायिक फासीवादी ताकतों से लड़ने के लिए उन्होंने व्यापक मोर्चे की आवश्यकता भी महसूस किया था। कामरेड विनोद मिश्र दूरदर्शी थे ।संघ परिवार के षड्यंत्र के प्रति देशवासियों को, मजदूरों, किसानों और आम आवाम , खास करके छात्र नौजवानों को संगठित होकर के लड़ने का आह्वान किया था। आज सांप्रदायिक फासीवाद देश में जहर घोल दिया है। भाईचारा और सद्भाव की जगह नफरत और घृणा की खेती संघ परिवार और मोदी सरकार 8 सालों से कर रही है। कामरेड विनोद में हर राजनीतिक उतार-चढ़ाव में मजदूरों, किसानों छात्र नौजवानों बुद्धिजीवियों के लिए पथ प्रदर्शक बने रहेंगे।




