कांग्रेस ने शी जिनपिंग का पुतला जलाकर चप्पल से पीटा!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का किया पुतला दहन, पुतले पर की चप्पल से धुनाई

भागलपुर, अरुणाचल प्रदेश में चीन के तरफ से देश की सीमा की उल्लंघन करने की नापाक कोशिश और भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सैनिकों की भिड़ंत के विरोध में आज भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की तरफ से कचहरी चौक के पास जिनपिंग का पुतला फूंका गया। वही चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के पुतले पर चप्पल से धुनाई भी की गई। पुतला दहन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी दल के लोग हैं और ऐसे हिमाकत करने वाले चीन को कड़ा जवाब दिया जाने की जरूरत है। वही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर सवाल भी खड़े किए हैं। इन लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री जी को लोकसभा में अरुणाचल प्रदेश में हुई घटना को लेकर सदन में बताने की जरूरत है।

Join us on:

Leave a Comment